ई श्रमिक कार्ड के फायदे: जैसे कि आप जानते हैं, कि श्रमिक कार्ड पाने वाले लाभार्थी को कई प्रकार की सुविधा भारत सरकार के द्वारा प्राप्त होती है। और आप यह नहीं जानते कि यह श्रमिक कार्ड प्राप्त करने वाले लाभार्थी को ही श्रमिक कार्ड के फायदे क्या मिलते हैं?
यह जानकारी पाने के लिए इस लेख को आपको पूरा पढ़ना होगा। जिससे की आप जान जाओगे कि ई श्रमिक कार्ड के कार्ड होल्डर धारियों को कौन-कौन से मुख्य फायदे मिलने वाले हैं।

इससे जुड़ी सभी जानकारी आप तक पहुंच जाएगी। कृपया इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़े।
- ई श्रमिक कार्ड के फायदे क्या है?
- 1. बेरोजगारी भत्ता
- 2. भविष्य में पेंशन
- 3. जीवन बिमा की सुरक्षा
- 4. मुफ्त राशन की सुविधा
- 5. आयुष्मान कार्ड का लाभ
- 6. आवास निर्माण हेतु सहायता राशी
- 7. बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक सहायता
- 8. मातृत्व योजना का लाभ
- 9.समस्त सरकारी योजनाओ का सीधा लाभ
- 10. बच्चों का भरण पोषण एवं रख-रखाव में सहायता
- 11.अपने राज्यों के अंतर्गत आने वाले योजना का सीधा लाभ
- ई श्रमिक कार्ड से जुड़े सवाल जवाब
ई श्रमिक कार्ड के फायदे क्या है?
अगर आप नहीं जानते हैं, कि ई श्रमिक कार्ड के फायदे क्या है? तो इसके लिए हम आपको बता दें कि भारत सरकार के द्वारा और राज्य सरकार के द्वारा जितनी भी गरीब कल्याण योजना होती है, उन समस्त योजनाओं का सीधा लाभ श्रमिक कार्ड पाने वाले नागरिकों को मिलेगा।
वह कौन-कौन से फायदे हैं, उसकी जानकारी नीचे आपको स्टेप बाय स्टेप विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं।
1. बेरोजगारी भत्ता
सबसे पहला और मुख्य फायदा यह है, कि किसी भी श्रमिकों को काम ना मिलने के कारण उन्हें रोजगारी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा श्रमिक कार्ड की पात्रता रखने वाले श्रमिकों को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ते के रूप में 1000 से लेकर 2000 तक की सहायता राशि प्रदान करवाई जाएगी।
2. भविष्य में पेंशन
श्रमिक कार्ड प्राप्त करने वाले मजदूरों को यदि किसी कारणवश दुर्घटना होने पर उनके शरीर को क्षति पहुंचती है तो भारत सरकार उन्हें पेंशन की सुविधा भी प्राप्त करवाती है। और श्रमिक की उम्र 60 वर्ष से अधिक होने के बाद उसे वृद्ध पेंशन योजना का भी लाभ दिया जाएगा।
3. जीवन बिमा की सुरक्षा
श्रमिक कार्ड की पात्रता पाने वाले श्रमिकों को यदि किसी दुर्भाग्यवश दुर्घटना होने पर उन्हें जनहानि का नुकसान होता है। तो भारत सरकार उसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत ₹2 लाख तक का बीमा की राशि प्रदान की करवाई जाएगी। और यह राशि मृतक के परिवार को दी जाएगी।
4. मुफ्त राशन की सुविधा
जैसे कि आप सब जानते हैं, कि कोरोना का आज के समय प्रवासी मजदूरों और श्रमिकों को कितनी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ा था। इसीलिए श्रमिक कार्ड की पात्रता पाने वाले परिवारों को भारत सरकार मुफ्त में राशन प्रदान करवाएगी। जिससे कि उन्हें खाद्य संबंधित समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
5. आयुष्मान कार्ड का लाभ
आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सभी श्रमिकों को किसी भी प्रकार की यदि गंभीर बीमारी होती है, तो उन्हें आयुष्मान कार्ड का लाभ ₹4 लाख तक का प्रति वर्ष मुफ्त इलाज करवाने की सुविधा भारत सरकार इन्हें उपलब्ध करवाएगी।
जिससे कि वह अपने कठिन समय में गंभीर बीमारी होने पर मुफ्त में इलाज करवा सकेगी। और अपने जीवन को सुरक्षित कर पाएंगे।
6. आवास निर्माण हेतु सहायता राशी
ऐसे सभी मजदूरों का जिनके घर कच्चे है या वह बेघर है, तो उन्हें भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मुफ्त में आवास योजना के लिए सहायता राशि प्रदान करवाई जाएगी। जिससे कि वह अपने घर के कार्य का पूरा कर पाएंगे। और स्वयं का घर होने का सौभाग्य प्राप्त कर पाएंगे।
7. बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक सहायता
गरीब मजदूर और श्रमिकों के परिवारों के बच्चों का ध्यान भी इस योजना के अंतर्गत रखा जाएगा। इसके अंतर्गत इनके परिवार के समस्त बच्चों को भारत सरकार उनकी पढ़ाई के लिए समस्त प्रकार के फायदे उपलब्ध करवाएंगे। जिससे कि उन बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके।
8. मातृत्व योजना का लाभ
यदि किसी महिला श्रमिक जो कि गर्भवती है, उन्हें मातृत्व योजना के माध्यम से सभी प्रकार की आवश्यक सुविधा प्रदान करवाई जाएगी। इन सुविधाओं में उन्हें पोषण से लेकर उनके इलाज और डिलीवरी होने तक सभी बुनियादी सुविधा भारत सरकार उस महिला को प्रदान करवाएगी।
जिससे कि वह एक स्वस्थ और सेहतमंद बच्चे को जन्म दे सके।
9.समस्त सरकारी योजनाओ का सीधा लाभ
श्रमिक कार्ड का सबसे एक मुख्य फायदा यह होगा कि भारत सरकार और सभी राज्य सरकार के द्वारा जो भी योजनाओं जो गरीब कल्याण के हित में लाई जाती है, उसका सीधा लाभ श्रमिक कार्ड धारियों को जल्द से जल्द उपलब्ध करवाया जा सकेगा।
10. बच्चों का भरण पोषण एवं रख-रखाव में सहायता
गरीब परिवारों के बच्चों के शिक्षा के अलावा उनके जीवन में भरण पोषण और रखरखाव के लिए कई प्रकार के फायदे भारत सरकार उपलब्ध करवाएगी। जिससे कि उनका बच्चा अच्छी शिक्षा के साथ-साथ उसके शरीर को पर्याप्त पोषण मिल सके। इसका ध्यान सरकार के द्वारा रखा जाएगा।
11.अपने राज्यों के अंतर्गत आने वाले योजना का सीधा लाभ
यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत आते हैं। तो उत्तर प्रदेश में आए दिन नई नई श्रमिकों के लिए योजनाओं का शुभारंभ होता है। जिसकी सहायता से इन योजनाओं का लाभ सीधे ही श्रमिक कार्ड धारियों को मिलता रहेगा। जिससे कि उनका कल्याण होता रहेगा।
इन्हें भी पड़े-
ई श्रमिक कार्ड से जुड़े सवाल जवाब
-
ई श्रम पैसा कैसे चेक करे?
ई श्रम कार्ड में पैसा चेक करने के लिए आप बैंक पासबुक को अपडेट करवा ले जिससे कि आपको इस श्रमिक कार्ड में पैसा आया है या नहीं इससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकोगे।
-
ई श्रमिक कार्ड में पैसे कब आएंगे?
यदि कार्य ना मिलने के कारण आप बेरोजगार है, तो आपको राज्य सरकार के द्वारा बेरोजगार भत्ता प्रदान करवाया जाएगा। इसकी जानकारी आप आपके नजदीकी सरकारी कार्यालय से ले सकते हो।
-
ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से?
श्रमिक कार्ड को अपने मोबाइल से पैसे बनाने के लिए श्रम पोर्टल को ओपन करें और रजिस्टर पर क्लिक करके सभी आवश्यक जानकारी भरकर श्रमिक कार्ड बनवा ले।
-
श्रमिक कार्ड से कितने पैसे मिलते हैं?
श्रमिक कार्ड बनने वाले मजदूरों को रोजगार न मिलने पर ₹2000 तक का बेरोजगारी भत्ता और ₹200000 तक का जीवन बीमा प्रदान करवाया जाता है।
-
श्रमिक कार्ड की जानकारी किस पोर्टल पर उपलब्ध है?
श्रमिक कार्ड की जानकारी आपको भारत सरकार की इस श्रम पोर्टल पर उपलब्ध हो जाएगी जहां पर आपको याद लॉग-इन करके आप से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकोगे।
eshram.gov.in -
श्रम कार्ड योजना का लाभ कब मिलेगा?
यदि आपने इस श्रम कार्ड बनवा लिया है, तो इसी योजना के तहत यदि आपको बेरोजगारी होती है तो इसका आपको लाभ मिलेगा।
निष्कर्ष
अब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़कर ई श्रमिक कार्ड के फायदे क्या होते हैं? इससे संबंधित सभी जानकारी आप तक पहुंच गई होगी।
अगर आपको अभी भी श्रमिक कार्ड के फायदे से संबंधित और किसी भी प्रकार के सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें। जहाँ आपकी समस्या का निवारण कर देंगे।
और आप कोई श्रमिक कार्ड से जुडी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodischeme.com को फॉलो करें।