आप जानते हो कि मध्य प्रदेश सरकार पंचायती राज्य व्यवस्था को डिजिटल प्लेटफार्म में लाने के लिए कई प्रकार के कार्य कर रही है। आज हम आपको पंचायती राज्य व्यवस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण एमपी पंचायत दर्पण पोर्टल से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे।
मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से पंचायत से संबंधित सभी प्रकार के कार्य जैसे भुगतान की स्थिति, पंचायत दर्पण के लाभ और कई प्रकार के सेवाओं की जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से ले सकोगे।
और मध्यप्रदेश के नागरिकों को भी इस पंचायत दर्पण पोर्टल में कई प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। इसमें मिलने वाली सुविधाएं इनको मुख्य रूप से भुगतान की स्थिति, वेतन संबंधित प्रक्रिया, नल जल कलेक्शन, विद्युत कनेक्शन जैसी कई सुविधा पोर्टल में आपको मिलेगी। तो चलिए आइए जानते हैं, पंचायत दर्पण पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी विस्तार पूर्वक जिससे कि आप इस पोर्टल से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी से अवगत हो सको।
- एमपी पंचायत दर्पण में बारे में (MP Panchayat Darpan)
- एमपी पंचायत दर्पण के उद्देश्य
- MP Panchayat Darpan के लाभ
- एमपी पंचायत दर्पण की विशेषताए
- पंचायत दर्पण में पंचायतो में संचालित योजनाओं की जानकारी
- एमपी पंचायत दर्पण में ई-भुगतान स्थिति कैसे देखें?
- पंचायत दर्पण मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें?
- एमपी पंचायत दर्पण मोबाईल ऐप में उपलब्ध सेवाए
- पंचायत दर्पण पोर्टल से नल जल कनेक्शन में आवेदन प्रकिया
- एमपी पंचायत दर्पण पोर्टल में विभागीय रिपोर्ट कैसे देखे?
- पंचायत पोर्टल ग्राम पंचायत की प्रोफ़ाइल पोर्टल कैसे देखे?
- पंचायत दर्पण पोर्टल से ग्राम पंचायत की वेबसाइट कैसे देखें?
- पंचायत पटल से संबंधी प्रक्रिया कैसे देखे?
- पंचायत दर्पण से जिला पंचायत से संबंधी वेबसाइट कैसे जाने?
- ग्राम पंचायत की विद्युत कनैक्शन की सूची कैसे देखें?
- Panchayat Darpan MP Helpline Number
- FaQ: मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण से जुड़े सवाल
एमपी पंचायत दर्पण में बारे में (MP Panchayat Darpan)
पंचायत दर्पण जैसे ही नाम से ही पता चल रहा है कि यह पोर्टल पंचायती राज्य के लिए मध्यप्रदेश के द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पोर्टल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश के द्वारा जारी किया गया है।
इस वेबसाइट में आप जिला पंचायत की वेबसाइट, जनपद पंचायत की साईट, ग्राम पंचायत की वेबसाइट, भुगतान, आदेश की स्थिति, पेशा नियम के अतिरिक्त सैकड़ों प्रकार की सेवाओं का लाभ इस पोर्टल के माध्यम से जान सकोगे।

इस पोर्टल में मुख्य सेवाएं जैसे- एकीकृत कार्य प्रबंधन प्रणाली, ग्राम पंचायत स्थान प्रबंधन, वेतन भुगतान प्रबंधन व कराधान प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन रिपोर्ट जैसी कई सुविधाएं आपको इस पोर्टल में जानने को मिलेगी।
मध्य प्रदेश सरकार इस पोर्टल के माध्यम से पंचायत के कार्यों में सहभागिता की उपयोगिता को बढ़ाने के लिए इस पोर्टल को मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लांच किया गया है।
prd.mp.gov.in क्या है?
prd.mp.gov.in यह पंचायत दर्पण की ऑफिशियल वेबसाइट है। यह वेबसाइट की लिंक को सर्च बार में टाइप करके सीधे आप इस वेबसाइट के होम पेज पर आ सकोगे। जिससे कि इस पोर्टल में उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ आप ले सकोगे।
मध्य प्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल की जानकारी
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा जारी किए गए इस पंचायत दर्पण पोर्टल मप्र पंचायत एवं ग्रामीण विकास के द्वारा डिजिटल कार्यों में इन सभी सेवाओं को लाना इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है। नीचे पंचायत दर्पण पोर्टल से संबंधित कुछ सामान्य जानकारी उपलब्ध करवा रहे जिसे आप पढ़िए।
पोस्ट | मप्र पंचायत दर्पण |
पोर्टल का नाम | पंचायत दर्पण |
पोर्टल विकसित | एमपी सरकार के द्वारा |
विभाग | पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ,मध्य प्रदेश |
वर्ष | 2023 |
पोर्टल का उद्देश्य | डिजिटलीकरण के माध्यम से राज्य की जनता को पंचायत स्तर की सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के नागरिक |
पोर्टल की सेवाएं | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | prd.mp.gov.in |
एमपी पंचायत दर्पण के उद्देश्य
जैसे कि आप जानते हैं कि आज के समय में शासकीय संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन होती जा रही है। इस डिजिटलीकरण के वजह से लोगों को कई प्रकार के फायदे हो रहे जिससे कि उन्हें सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता अब नहीं हो रही है।
जिससे कि उनको उन्हें पैसे और समय दोनों की बचत हो रही है। इस उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार ने पंचायत दर्पण पोर्टल को आम जनता के लिए शुरू किया गया है। जिससे कि वह समस्त जानकारी का विवरण प्राप्त कर सके।
और इस पोर्टल की मुख्य खास बात यह है, कि आप अपने पंचायत के बारे में समस्त जानकारी पता कर सकोगे। आदि जैसे इसमें पंचायत में कुल बजट, कौन-कौन से कार्य है, जैसी संबंधित जानकारी आदि।
ये भी जाने-
- परीक्षा संगम पोर्टल: जानिए किन परीक्षा के बारे में मिलेगी जानकारी?
- ई-श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म: फोन से करे ऐसे रजिस्ट्रेशन? 2023
- शाला दर्पण पोर्टल
MP Panchayat Darpan के लाभ
पंचायत दर्पण पोर्टल के वैसे से कई सारे लाभ है, वह कौन-कौन से मुख्य फायदे जो जनता को मिलेंगे उसकी जानकारी नीचे हम आपको उपलब्ध करवा रहे हैं।
- सबसे पहले मुख्य लाभ इसका यह है, कि इस पोर्टल के डिजिटलीकरण होने के फल स्वरुप सभी नागरिकों को ऑनलाइन सुविधा का लाभ मिल पाएगा।
- इस पोर्टल की सभी सुविधा का लाभ मोबाइल एप की सहायता से भी लिया जा सकता है।
- अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
- आप आपके द्वारा दिए गए आवेदन की स्थिति को भी घर बैठे जान सकते हैं।
- पंचायत स्तर पर जितने भी सेवाएं होती है, उन सेवाओं की जानकारी और आवेदन करने की प्रक्रिया के साथ समस्त प्रकार की जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से आपको जानने को मिलेगी।
- आप ई भुगतान सेवा के माध्यम से किसी भी योजना में आवेदन के साथ भुगतान प्रक्रिया को भी पूर्ण कर सकोगे।
- और अपने गांव विकास से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी योजना, परियोजना, कुल लागत, कुल बजट और बकाया राशि जैसी सभी जानकारी प्राप्त कर सकोगे।
- इस पोर्टल के माध्यम से मध्य प्रदेश के सभी 51 जिलों को पंचायत दर्पण पोर्टल के साथ जोड़ा जाएगा।
- इसमें कुल 51 जिला पंचायत, 313 जनपद पंचायत, 22710 ग्राम पंचायत और 51455 ग्राम को इस पोर्टल के अंतर्गत लाया जाएगा।
एमपी पंचायत दर्पण की विशेषताए
मध्य प्रदेश की इस पंचायत दर्पण पोर्टल की कई सारी मुख्य विशेषताएं हैं, वह कौन-कौन से मुख्य विशेषताएं इस पर हम प्रकाश डालते हैं।
- यह मध्य प्रदेश का एकमात्र ऐसा पोर्टल है जिसकी सहायता से पंचायती व्यवस्था को ऑनलाइन डिजिटल पोर्टल पर लाया जा रहा है।
- इस पोर्टल पर आप समस्त योजना और परियोजनाओं की जानकारी देख सकते हैं।
- आप ही भुगतान आदेश की स्थिति को भी देख सकते हैं।
- पंचायत दर्पण पोर्टल के आने के बाद पंचायती राज व्यवस्था में पारदर्शिता आ गई है।
- अपने पंचायत में जितनी भी योजना और परियोजना के अंतर्गत कार्य हुआ है, उससे संबंधित जानकारी आप इस पोर्टल में आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
- इस पोर्टल में समस्त सेवाओं का लाभ मोबाइल एप्लीकेशन ऐप के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।
- किसी भी योजना के लिए आवेदन और आवेदन की स्थिति का भी पता लगा सकते हैं।
- ऐसे कई प्रकार के इस पोर्टल के फायदे उपलब्ध है।
पंचायत दर्पण में पंचायतो में संचालित योजनाओं की जानकारी
मध्य प्रदेश राज्य के नागरिकों के लिए मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल पर कई सारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है। इस योजना के अंतर्गत कई सारी योजनाओं को इस पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। लेकिन कुछ मुख्य योजनाओं की जानकारी की लिस्ट हम आपको उपलब्ध करवा रहे जो इस वेबसाइट पर आपको उपलब्ध होगी।
No | योजना का नाम |
1 | शाला शौचालय योजना |
2 | व्यक्तिगत शौचालय योजना |
3 | सामुदायिक शौचालय योजना |
4 | निर्मल ग्राम पंचायत पुरस्कार की राशि |
5 | मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम किचन शेड निर्माण |
6 | एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र मिशन |
7 | प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना |
8 | प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना |
9 | मनरेगा |
10 | तरल एवं फोर्स अपशिष्ट प्रबंधन |
11 | सुहाग आराधना प्रोत्साहन योजना |
12 | राज्य वित्त आयोग -जिला पंचायत स्तर |
13 | ग्राम सभाओ का शुद्धिकरण एवं सामाजिक अंकेक्षण |
14 | राज्य वित्त आयोग -जनपद स्तर |
15 | स्टाम्प शुल्क |
16 | आर जी पि एस ए पंचायत भवन मरम्मत |
17 | राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरूस्कार |
18 | परफॉर्मेंस ग्रांट |
19 | पंचायत सशक्तिकरण एवं जवाबदेही प्रोत्साहन पुरूस्कार योजना |
20 | पंच परमेश्वर योजना |
21 | पंचायत भवन निर्माण हेतु दी गयी राशि |
22 | गौण खनिज |
23 | ई कक्ष निर्माण हेतु प्राप्त राशि |
24 | मुख्यमंत्री हाट बाज़ार योजना |
25 | बैकवर्ड रीजन ग्रांट फण्ड |
एमपी पंचायत दर्पण में ई-भुगतान स्थिति कैसे देखें?
मध्य प्रदेश के पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से ही भुगतान की स्थिति देखना बहुत ही सरल प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया किस तरीके से देखी जा सकती है? तो चलिए इसकी जानकारी नीचे पॉइंट्स के माध्यम से साधारण तरीके से बता रहे है इसे फॉलो करते हैं।

- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश की पंचायत दर्पण पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट ओपन करे।
- अब आप इस साइट के होम पेज पर आ जाओगे।
- अब आपको लिंक बार में ई भुगतान आदेश की स्थिति देखें? के विकल्प को चुनना होगा।
- जिससे कि आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- इसलिए इसमें आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा, और ई भुगतान आदेश की स्तिथि देखी कि लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने भुगतान की स्थिति पंचायत दर्पण पोर्टल की सहायता से दिख रही होगी।
पंचायत दर्पण मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें?
मध्यप्रदेश की पंचायत दर्पण पोर्टल में मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना बहुत ही एक सरल प्रक्रिया है। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ साधारण से स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करना होगा जो कि नीचे आपको हम बताने जा रहे हैं।

- सबसे पहले आप पंचायत दर्पण मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर वेबसाइट प्ले स्टोर को ओपन करें।
- निचे आपको सर्च बार में पंचायत दर्पण लिखकर सर्च करना है।
- अब आपको इस ऐप की लिंक दिखाई दे रही होगी आपको इसमें इंस्टाल लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जिससे कि इस एप्लीकेशन आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड होने के बाद ऑटोमेटिक इंस्टॉल हो जाएगा।
- और आप पंचायत दर्पण पोर्टल की विभिन्न सेवाओं का लाभ मोबाइल की सहायता से ले सकोगे।
एमपी पंचायत दर्पण मोबाईल ऐप में उपलब्ध सेवाए
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा जारी किए गए इस पंचायत दर्पण पोर्टल का मोबाइल ऐप में आपको कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होने वाली है। वह कौन-कौन सी सेवा है जो हम पंचायत दर्पण मोबाइल एप की सहायता से ले सकते हैं, तो उसकी जानकारी नीचे आपको फोन के माध्यम से दर्शाए जा रही है।

- पंचायतों की प्रोफाइल
- निर्माण कार्यों की प्रोफाइ
- पंचायतों की एम-पासबुक
- पंचायतों के अभिलेख
- ई-भुगतान विवरण
- ग्राम पंचायत ई-कार्यालय
- ग्राम सभा एवं अन्य बैठक
- योजनायें एवं हितग्राही
पंचायत दर्पण पोर्टल से नल जल कनेक्शन में आवेदन प्रकिया
पंचायत दर्पण पोर्टल में नल जल कनेक्शन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया अगर आप नहीं जानते हैं, तो इसके लिए इस प्रक्रिया से संबंधित जानकारी हम आपको बताने जा रहे हैं। इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से चंद मिनटों में नल जल कनेक्शन में आवेदन कैसे करते हैं? यह जानकारी आप आसानी से देख सकोगे।

- सबसे पहले आप पंचायत दर्पण के अधिकारीक वेबसाइट को विजिट करना है।
- जिससे की आप इस साईट के होम पेज पर आ जाओगे।
- अब आपको यहाँ मेनू बार में ऑनलाइन सेवा का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा।
- उसमें आपको दितीय नंबर का विकल्प नल जल कनेक्शन आवेदन के लिंक का चयन करना होगा।
- अब आपको नल जल कनेक्शन हेतु आवेदन के लिंक का चयन करना है।
- अब आपके सामने एक ऑनलाइन फॉर्म दिखाई दे रहा होगा।
- इस फॉर्म में आपको समस्त जानकारी जैसे- आपका जिला, जनपद, ग्राम पंचायत, ग्राम वार्ड, नंबर, आवेदक का नाम, जैसी सभी व्यक्तिगत जानकारी भरकर आवेदन दर्ज करें। और सबमिट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जिससे की आप आसानी से नल जल कनेक्शन योजना में आवेदन कर सकोगे।
नल जल कनेक्शन पंजीयन की स्थिति कैसे देखे?
नल जल कनेक्शन योजना में अपने आवेदन कर लिया है तो आप अपने इस आवेदन के पंजीयन की स्थिति कैसे देखें? यह जानकारी पाने के लिए नीचे बताई जा रही प्रक्रिया को फॉलो कीजिए।

- सबसे पहले आप पंचायत दर्पण की ऑफिशल वेबसाइट को विजिट करें।
- जहाँ मेनू बार में ऑनलाइन सेवा के विकल्प में नल जल आवेदन के लिंक का चयन करना है।
- अब आपको नल जल कनेक्शन आवेदन के लिए मेनू बार में नल जल कनेक्शन पंजीयन की स्थिति देखे कि लिंक का चयन करना है।
- अब आपको पंजीयन क्रमांक और मोबाइल नंबर को प्रविष्ट करना है और कैप्चा भर के आवेदन देखे के विकल्प को चयन करना है।
- जिससे कि आप नल जल कलेक्शन में आवेदन की स्थिति से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देख रहे होंगे।
एमपी पंचायत दर्पण पोर्टल में विभागीय रिपोर्ट कैसे देखे?
मध्य प्रदेश के पंचायत दर्पण पोर्टल पर आप विभाग की रिपोर्ट से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। यह रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया क्या है तो आइए इस प्रक्रिया को जानते हैं।
- सबसे पहले आपको पंचायत दर्पण की ऑफिशल वेबसाइट को विजिट करना है।
- यहाँ आपको मैंने बार में विभागीय रिपोर्ट के ऑप्शन का चयन का चयन करना होगा।
- जिससे कि आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- अब आपके सामने समस्त विभाग दिखाई दे रहे होंगे, जैसे फाइनेंस निर्माण कार्य, कर प्रबंधन प्रभारी, विद्युत कनेक्शन रिपोर्ट, ग्राम सभा, रिपोर्ट जैसे जानकारी विभाग दिखाई दे रहे होंगे।
- आपको इन विभाग के अंतर्गत जिन भी रिपोर्ट के बारे में जानकारी प्राप्त करना है, उसके नीचे लिंक को क्लिक करके आप विभाग संबंधित सभी रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त कर सकोगे।
पंचायत पोर्टल ग्राम पंचायत की प्रोफ़ाइल पोर्टल कैसे देखे?
यदि आप अपने ग्राम पंचायत के प्रोफाइल पोर्टल को कैसे देखे यह नहीं जानते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करना होगा।जिससे कि आप आसानी से अपने ग्राम पंचायत की वेबसाइट के पोर्टल पर आ जाओगे तो चलिए आइए इस प्रक्रिया को हम जानते हैं।
- आपको पंचायत दर्पण पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट को विजिट करना है।
- यहां आपको नीचे ग्राम पंचायत की वेबसाइट देखे के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जहां आपको अपने जिला पंचायत को चुने इसके बाद जनपद पंचायत और अंत में जिस ग्राम पंचायत के अंतर्गत आते हैं, आप उस पंचायत का नाम, आपको चयन करना है।
- अब ग्राम पंचायत की रिपोर्ट देखें के लिंग का चयन करना होगा।
- जिससे कि अब इस ग्राम पंचायत वेबसाइट के होमपेज पर आ जाओगे।
- जहां आपको ग्राम पंचायत से संबंधित सभी कार्यों की जानकारी आप प्राप्त कर सकोगे।
पंचायत दर्पण पोर्टल से ग्राम पंचायत की वेबसाइट कैसे देखें?
- इसके लिए बस आपको पंचायत दर्पण पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट पर आना है।
- या ग्राम पंचायत की वेबसाइट देखें के लिंक का चयन करना है।
- अब आपको अपने जनपद पंचायत, जिला पंचायत और ग्राम पंचायत चुनाव के समय बटन पर क्लिक करना है।
- जिससे कि आपकी ग्राम पंचायत की वेबसाइट के होम पेज पर आ जाओगे ग्राम पंचायत संबंधित कार्यों की जानकारी को देख सकोगे।
पंचायत पटल से संबंधी प्रक्रिया कैसे देखे?
- पोर्टल से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देखने के लिए आपको सबसे पहले आपको ग्राम पंचायत पोर्टल के सहायता से अपनी ग्राम पंचायत की वेबसाइट पर आना है।
- जब आप इस वेबसाइट पर आ जाओगे तो आपको अपने पंचायत संबंधित सभी प्रकार की जानकारी आपको दिखाई दे रही होगी।
- यहां आप पंचायत दर्पण पोर्टल में अपने ग्राम के शेष राशि, निर्माण कार्य, अन्य निर्माण कार्य, सीसी सड़क एवं पक्की नाली योजना जैसी सभी प्रक्रिया की जानकारी आप देख रहे होंगे।
पंचायत दर्पण से जिला पंचायत से संबंधी वेबसाइट कैसे जाने?
पोर्टल की सहायता से जिला पंचायत की वेबसाइट पर कैसे आए तो चलिए आइए जानते हैं, इसकी प्रक्रिया को जो सरल से प्रक्रिया है, जिससे आप देखें और फॉलो कीजिए।
- सबसे पहले आप पंचायत दर्पण की पोर्टल को ओपन करें।
- पोर्टल के होम पेज पर नीचे जिला पंचायत की वेबसाइट देखे? के लिंक का चयन करना है।
- अब आपको अपने जिला पंचायत रिपोर्ट को देखने के लिए अपने जिले का नाम को चुनना है।
- जिससे कि आपके सामने आपके जिला पंचायत की वेबसाइट से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी आपको दिखाई दे रही होगी।
ग्राम पंचायत की विद्युत कनैक्शन की सूची कैसे देखें?
ग्राम पंचायत के विद्युत कनेक्शन की सूची से संबंधित जानकारी कैसे प्राप्त करें? तो उसके लिए नीचे कुछ स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया है, जिसे आप फॉलो करके चंद मिनटों के अंदर जानकारी देख सकते हो तो चले आइए जानते हैं।
- सबसे पहले आपको इस वेबसाइट के पोर्टल पर आना है।
- जहां आपको हमारे द्वारा बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके अनु विभागीय रिपोर्ट के विकल्प पर आ जाओगे।
- अब विद्युत कनेक्शन की सूची के लिंक पर क्लिक करना है।
- आपको जिले के विद्युत कनेक्शन की सूची देखना है तो चयन कीजिए और अपने जिला पंचायत का नाम का चयन करें।
- और अपने जिस भी ग्राम के अंतर्गत आते हो उस गांव के नाम से संबंधित विद्युत कनेक्शन की सूची देख सकोगे।
Panchayat Darpan MP Helpline Number
पंचायत दर्पण मध्यप्रदेश के पोर्टल से संबंधित किसी भी प्रकार के सवाल या कोई और प्रश्न है, तो इसके लिए आपको इनके के हेल्पलाइन नंबर की सहायता से आप अपनी समस्या का निदान प्राप्त कर सकते हैं। जिसके लिए नीचे हम आपको इनके हेल्पलाइन नंबर की जानकारी उपलब्ध करवा रहे।
- Add:- Panchayat & Rural Development Dept, Bhopal, M.P.
- Phone: 0755-2552582
- Email: dirpanchayat@mp.gov.in.
FaQ: मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण से जुड़े सवाल
-
पंचायत दर्पण में ग्राम पंचायत की वैबसाइट देंखे?
इसके लिए आपको पंचयत दर्पण की वेबसाइट को विजिट करना है।
-
पंचायत दर्पण की वेबसाइट की लिंक कौनसी है?
निचे लिंक दी गई है-
क्लिक -
ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड कैसे देखते हैं?
पंचायत दर्पण की वेबसाइट पर आकर ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड देख सकते है?
-
ग्राम पंचायत में कौन कौन सी योजनाएं चल रही है?
मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), इंदिरा आवास योजना, संपूर्ण स्वच्छता अभियान और अमृत सरोवर योजना चल रही है
निष्कर्ष
अब आप इस आर्टिकल को पूरा कर पंचायत दर्पण पोर्टल से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी आप तक पहुंच गई होगी। अगर आपको पंचायत दर्पण पोर्टल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कीजिए। जहाँ हम आपकी समस्या का निवारण कर देंगे। और ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट PmModiScheme.com को फॉलो करें।